ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

बिहार में अनलॉकिंग की राह फिलहाल मुश्किल, मौजूदा स्थिति को बहाल रख सकती है नीतीश सरकार

PATNA : 31 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन 4 के बाद भले ही देश अनलॉक मोड में जा रहा हो लेकिन बिहार के लिए अनलॉकिंग की राह आसान नहीं है। बिहार में कोरोना संक्रमण के आंकड़े जिस तरह सामने आ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 31 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन 4 के बाद भले ही देश अनलॉक मोड में जा रहा हो लेकिन बिहार के लिए अनलॉकिंग की राह आसान नहीं है। बिहार में कोरोना संक्रमण के आंकड़े जिस तरह सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए फिलहाल अनलॉक की शुरुआत संभव नहीं नजर आ रही। माना जा रहा है कि नीतीश सरकार फिलहाल यथास्थिति को बनाए रख सकती है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक फेज 1 की शुरुआत का जिम्मा राज्य सरकारों के कंधे पर डाल दिया है। केंद्र सरकार ने अपनी गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा है कि 8 जून से अनलॉक फेज 1 में कई रियायतें बढ़ाई जाएगी लेकिन बिहार सरकार केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक अनलॉकिंग की शुरुआत करेगी इसकी उम्मीद कम दिखती है। सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश सरकार बिहार में फिलहाल लॉकडाउन 4 जैसी स्थिति को जून के दूसरे हफ्ते तक बनाए रखना चाहती है। केंद्र की तरफ से जारी गाइडलाइन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आला अधिकारियों से इस मसले पर बातचीत की है। 


राज्य सरकार का मानना है कि अभी प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा के प्रवासियों के आए हैं। ऐसे में अगर 8 जून से अनलॉकिंग की शुरुआत होती है तो इस बात की आशंका है कि संक्रमण के आंकड़े और बढ़ेंगे। लिहाजा राज्य सरकार अभी जून के दूसरे हफ्ते तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू रखने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में एक गाइडलाइन जारी करेगी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक क्या बिहार सरकार छूट को हरी झंडी दे दी है या फिर सख्ती बरकरार रहती है।

टैग्स