ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

अब ठंड को गुड बाय कहिए.. तेजी से बदलेगा मौसम, होली तक गर्मी दिखाएगी रंग

PATNA : बिहार में बारिश और कई जगहों पर ओले पड़ने के बाद जाती हुई ठंड एक बार फिर से वापस आ गई। पिछले 4 दिनों में मौसम के अंदर आया बदलाव लोगों को कनकनी का एहसास करा गया। लेकिन अब बिह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बारिश और कई जगहों पर ओले पड़ने के बाद जाती हुई ठंड एक बार फिर से वापस आ गई। पिछले 4 दिनों में मौसम के अंदर आया बदलाव लोगों को कनकनी का एहसास करा गया। लेकिन अब बिहार के सभी जिलों में लगभग साफ मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अब पारा भी ऊपर जाएगा। 

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि बिहार के ऊपर से साइक्लोनिक सरकुलेशन बाहर निकल गया है जिसकी वजह से अब मौसम साफ रहेगा दिन और रात दोनों के तापमान में इजाफा होगा। 1 मार्च के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 10 दिनों में तापमान तेजी के साथ ऊपर जाएगा और होली के आसपास लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा। पूर्वानुमान में बताया गया है कि बिहार के ज्यादातर इलाकों में पारा 10 मार्च तक लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसका मतलब यह हुआ कि होली के रंगों के साथ इस बार गर्मी भी अपना रंग दिखाएगी।