ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार में मिले कोरोना के 749 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 212192

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की

बिहार में मिले कोरोना के 749 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 212192
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 749 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 212192 हो गई है. बिहार में फिलहाल 11,628 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 238 नए मामले सामने आये हैं. रविवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 749 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 212192 हो गया है.


बीते दिन शनिवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 8 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1042 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1084 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 1,99,521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 94.36 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

बिहार में मिले कोरोना के 749 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 212192

टैग्स