ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिहार में लगातार बढ़ रहा है क्राइम, तेजस्वी बोले.. जब मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं तो आम जनता की कौन पूछे

PATNA : बिहार में बेलगाम अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है. तेजस्वी यादव ने राज्य में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर म

बिहार में लगातार बढ़ रहा है क्राइम, तेजस्वी बोले.. जब मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं तो आम जनता की कौन पूछे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेलगाम अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है. तेजस्वी यादव ने राज्य में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य के अंदर लगातार अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है. जब इतनी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य का मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की बात कौन करे.


तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में जिस तरह कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है. जेडीयू नेता की हत्या राजधानी पटना में कर दी गई है. इन सब घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री की जवाबदेही बनती है कि वह इस मामले में अपनी तरफ से बात रखें. गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है लिहाजा वह अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते हैं. ये इतना बड़ा मामला है इसमें तो डीजीपी और बड़े अधिकारी को आ कर स्पष्टीकरण देना चाहिए.


इतना ही नहीं तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री खुद सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का हाल समझा जा सकता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमेशा की तरह ही इस मामले में भी जो छोटे अधिकारी या सिपाही हैं उनके ऊपर ही कार्रवाई होगी. बड़े लोगों के ऊपर कोई एक्शन नहीं होगा.


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है. जेडीयू नेता की कल रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं उससे पहले सुरक्षा घेरे को तोड़कर मुख्यमंत्री के पास पहुंचकर युवक उन्हें थप्पड़ लगा देता है. कुछ भी हो सकता था मुख्यमंत्री के साथ. यह सब दिखाता है कि बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.



टैग्स