ब्रेकिंग
नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी

बिहार में एक और बड़ा घोटाला! सदन में जेडीयू MLC ने ही खोल दिया पोल, बोले- केके पाठक के ACS रहते हुई भारी गड़बड़ी, 170 रुपए के बैग 1200 में खरीदे गए

PATNA: बिहार में चारा घोटाले के बाद एक और बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। सत्ताधारी दल के विधान पार्षद ने आज सदन में इस मामले को मजबूती के साथ उठाया। जेडीयू एमएलसी संजीव

बिहार में एक और बड़ा घोटाला! सदन में जेडीयू MLC ने ही खोल दिया पोल, बोले- केके पाठक के ACS रहते हुई भारी गड़बड़ी, 170 रुपए के बैग 1200 में खरीदे गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में चारा घोटाले के बाद एक और बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। सत्ताधारी दल के विधान पार्षद ने आज सदन में इस मामले को मजबूती के साथ उठाया। जेडीयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने केके पाठक के शिक्षा विभाग का एसीएस रहते स्कूल बैग की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने घोटाले कहा कि केके पाठक के एसीएस रहते शिक्षा विभाग में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है। जांच लिए उन्होंने हाई लेबर कमेटी बनाने की मांग सरकार से कर दी है।


दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जेडीयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया। उन्होंने दावा किया कि स्कूलों में बेंच डेस्क, बैग और थाली की खरीद में घोटाला किया गया है। 


उन्होंने सदन में बैग दिखाकर दावा का कि 120 रुपए के बैग को 1200 रुपए में खरीदा गया है। 30 रुपए की थाली का दाम 70 रुपए बताय गया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कई तरह के घोटाले शिक्षा विभाग में हुए हैं। 


उन्होंने केके पाठक के शिक्षा विभाग का एसीएस रहते लिए गए उनके निर्णयों पर भी सवाल उठाए। जेडीयू एमएलसी के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सदन में जवाब देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जहां से भी अनियमितता की बात सामने आई है उसपर एक्शन होगा। कई जिलों में कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सभी जिलों के डीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।