ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार: करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, घर के पास टूटकर गिरा था बिजली का तार

SAHARSA: सहरसा में करंट लगने से एक मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। कपड़ा सूखाने के दौरान पहले मां करंट की चपेट में आई और उसे बचाने के चक्कर में बेटी भी बुरी तरह से झुलस गई। जिससे दो

बिहार: करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, घर के पास टूटकर गिरा था बिजली का तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में करंट लगने से एक मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। कपड़ा सूखाने के दौरान पहले मां करंट की चपेट में आई और उसे बचाने के चक्कर में बेटी भी बुरी तरह से झुलस गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही गांव के वार्ड नं.-6 की है।


मृतकों की पहचान सपटियाही गांव निवासी 40 वर्षीय किरण देवी और उनकी 21 वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है तेज हवा के कारण बिजली का तार टूटकर गिर गया था। स्नान करने के बाद किरण देवी कपड़ा सुखाने जा रही थी, तभी वह विधुत तार की चपेट में आ गई।


मां को तड़पता देखकर बेटी खुशबू उसे बचाने का प्रयास करने लगी लेकिन जैसे ही उसने अपनी मां को खींचने के लिए उसका हाथ पकड़ा वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों मां-बेटी के मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता