ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

बिहार में कोरोना वैक्सीन लगाने का आज दूसरा रिहर्सल, जल्द पहुंचने वाली है वैक्सीन

PATNA : देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला अब जल्द शुरू होने वाला है. कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज राज्य भर में दूसरी बार ड्राइ रन चलाया ज

बिहार में कोरोना वैक्सीन लगाने का आज दूसरा रिहर्सल, जल्द पहुंचने वाली है वैक्सीन
Anamika
3 मिनट

PATNA : देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला अब जल्द शुरू होने वाला है. कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज राज्य भर में दूसरी बार ड्राइ रन चलाया जाएगा. आज बिहार के सभी 38 जिलों में तीन- तीन केंद्रों पर वैक्सिंग टीकाकरण का रिहर्सल होगा. पटना में पीएमसीएच समेत चार जगहों पर आज वैक्सीन का ड्राइ रन रखा गया है.. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि टीकाकरण को जनांदोलन का रूप दिया जाएगा और बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं.

बिहार में हफ्ते भर के अंदर दूसरी बार आज वैक्सीन टीकाकरण का dry-run किया जा रहा है. सरकार को अब इंतजार इस बात का है कि केंद्र सरकार की तरफ से कब वैक्सीन लगाने के लिए हरी झंडी दी जाती है. इसके पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि राज्य अपनी तैयारियां पुख्ता करें. वैक्सीन की पहली खेप उन्हें जल्द ही मिलने वाली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बिहार व केंद्र शासित प्रदेशों समेत 19 राज्यों को आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से कोरोना की वैक्सीन मिलेगी जबकि अन्य अट्ठारह को सरकारी मेडिकल स्टोर डिपो के जरिए वैक्सीन पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना और कमर्शियल एयरलाइंस के विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा.

पटना के सभी बड़े सरकारी अस्पताल और पीएचसी में कोरोना की वैक्सीन लगाने की तैयारी है. पूरी वैक्सीन प्रक्रिया में एक मरीज के लिए 4 से 5 मिनट का समय लगेगा. राज्य सरकार ने पटना जिला के लिए 35000 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार की है इन्हें सबसे पहले वैक्सीन लगाया जाएगा. इसके बाद फ्रंटलाइनर जैसे पुलिस नगर निगम के कर्मचारी पारा मिलिट्री के जवान और फिर तीसरे चरण में आम लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया जाएगा. आम लोगों में सबसे पहले 60 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन दिया .जाएगा इसके बाद 50 से 60 की उम्र वाले लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा. वहीं वैक्सीन लेने के लिए लोगों को ऐप के माध्यम से प्री बुकिंग करानी होगी.