ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

10 दिन में खत्म हो गये बिहार में वैक्सीन के डोज, 18 से 44 उम्र वालों को आज नहीं लगेगा टीका

PATNA : बिहार में 18 से 44 साल की उम्र वालों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान 10 दिन में ही थम गया है. बुधवार को राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में इस उम्र वर्ग के लोगों को

10 दिन में खत्म हो गये बिहार में वैक्सीन के डोज, 18 से 44 उम्र वालों को आज नहीं लगेगा टीका
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में 18 से 44 साल की उम्र वालों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान 10 दिन में ही थम गया है. बुधवार को राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में इस उम्र वर्ग के लोगों को टीका नहीं लगेगा. हालांकि केंद्र सरकार की ओऱ से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका देने का काम जारी रहेगा. पटना में जिला प्रशासन ने 18 से 44 की उम्र वालों को वैक्सीन देने के लिए बनाये गये 10 केंद्रो को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है. सरकार कह रही है कि टीके की अगली खेप आने के बाद 18 से 44 उम्र वालों के वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू किया जायेगा. 

21 मई के बाद 18 से 44 उम्र वालों को लगेगा टीका

बिहार में 18 से 44 की उम्र वाले लोगों को टीका देने का काम 21 मई या उसके बाद शुरू किया जा सकता है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार को 20 से 24 मई के बीच टीके के 6 लाख 89 हजार डोज मिलेंगे. सीरम इंस्टीच्यूट से लेकर भारत बायोटेक की ओर से ये जानकारी दी गयी है. टीके का डोज पहुंचते ही फिर से टीकाकरण का काम शुरू कर दिया जायेगा. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में अब तक 18 से 44 की उम्र वाले 8 लाख 69 हजार 932 लोगों को वैक्सीन दिया जा चुका है. मंगलवार को भी इस आयु वर्ग के 37 हजार 368 लोगो को वैक्सीन दिया गया. 

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि 45 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को वैक्सीनेशन का काम जारी रहेगा. उनके लिए केंद्र सरकार वैक्सीन का इंतजाम करा रही है. सरकार के पास वैक्सीन का स्टॉक है जिससे उनका टीकाकरण नहीं रूकेगा.

टैग्स