ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

बिहार में कोरोना से फिर 5 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 78

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई आ रही है. बिहार में कोरोना से 5 और लोगों की मौत हो गई है. गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 188 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 10393 हो गया है.


24 घंटे में 5 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. विभार की ओर से जारी इस नियमित इस अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में अब तक 78 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


बिहार में अब तक 78 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 73 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 10 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा, रोहतासऔर सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर  और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 10393  मरीज
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 188 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 10393 हो गई है. पटना में 800 से अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं, भागलपुर में 500 से अधिक मामले हो गए हैं. मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.


सूबे में 7994 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 7994 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 183 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में कोरोना से फिर 5 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 78


बिहार में कोरोना से फिर 5 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 78

टैग्स