ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप, लू लगने से औरंगाबाद में 2 लोगों की मौत

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बात औरंगाबाद जिले की करें तो यहां हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत हो गयी है।

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप, लू लगने से औरंगाबाद में 2 लोगों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बात औरंगाबाद जिले की करें तो यहां हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


दोनों मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव और मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के उद्यम बिगहा गांव के रहने वाले  45 वर्षीय सहेंद्र यादव के रूप में हुई है। लू लगने से दोनों की मौत हुई है। यह आशंका परिजन जता रहे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। 


मृतक सुरेश यादव के परिजनों की माने तो वह मजदूरी का काम करता था। दोपहर में खाना खाने के लिए घर पर आया था फिर खेत में काम करने के लिए चला गया। इसी दौरान भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन सुरेश को अस्पताल ले गये जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सहेंद्र यादव की भी मौत लू लगने से हो गयी। वो गांव-गांव घुमकर समोसा बेचा करते थे। अचानक तेज धूप और गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। उन्होंने भी अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें