ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, अचानक दो हिस्सों में बंट गई चलती ट्रेन

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। घटना भागलपुर-किउल रेलखंड के सुल्तानगंज की है। यहां मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, अचानक दो हिस्सों में बंट गई चलती ट्रेन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। घटना भागलपुर-किउल रेलखंड के सुल्तानगंज की है। यहां मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस की कपलिंग खुल गई जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गए। घटना के बाद इस रेलखंड पर करीब एक घंटे के लिए परिचालन बाधित हो गया।


बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह करीब पौने 11 बजे मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से खुली थी। सुल्तानगंज स्टेशन से आगे बढ़ते ही करीब दो किलोमीटर बाद अचानक ट्रेन की कपलिंग खुल गई। जिसके कारण चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई हालांकि बाद में ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया। आनन-फानन मे मौके पर टेक्निकल और पदाधिकारियों की टीम पहुंची।


कंपलिंग खुलने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन के सारे यात्री रेलवे लाइन पर उतर गए। रेलवे की टीम के आने के बाद खुले हुए कपलिंग को जोड़ा गया और उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बता दें कि इससे पहले बीते 3 दिसंबर को रोहतास में भी गया-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर सासाराम और करबंदिया स्टेशन के बीच चलती ट्रेन की दो बोगियां खुलकर अलग हो गईं थी। महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों के अचानक इंजन से अलग होने के बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें