ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

बिहार में ADM रैंक के 8 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में होंगे तैनात

PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों को नई प्रतिनयुक्ति मिली है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से असैनिक न्यायाधीश के पदों पर होने वाली परीक्षा को लेकर इन्हें सुपर

बिहार में ADM रैंक के 8 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में होंगे तैनात
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों को नई प्रतिनयुक्ति मिली है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से असैनिक न्यायाधीश के पदों पर होने वाली परीक्षा को लेकर इन्हें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों को इस परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. ये सभी अधिकारी एडीएम और उप सचिव रैंक के हैं. 6 दिसंबर को दो पालियों में होने वाली 31वीं बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में ये अफसर सुपर जोनल दंडाधिकारी के तैनात रहेंगे.


बिहार 31वीं न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए साढ़े 26 हजार छात्रों ने आवेदन किया है. इसमें कुल 249 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी. 


सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा में पास उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा. मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी. 


बिहार में ADM रैंक के 8 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में होंगे तैनात