ब्रेकिंग
भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल

बिहार में 1600 मजदूरों को हुआ कोरोना, 24 घंटे में 190 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुता

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में अब तक लगभग 16 सौ मजदूर इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 2500 के पार चली गई है.


24 घंटे में 190 प्रवासी पॉजिटिव
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1599 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर 190 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. राज्य सरकार ने बताया कि दिल्ली से आने वाले 392, महाराष्ट्र से आने वाले 362, गुजरात से आने वाले 25, बंगाल से आने वाले 74, हरियाणा से आने वाले 128 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ से से आने वाले 6, कर्नाटक से आने वाले 26, तमिलनाडु से आने वाले 20, मध्य प्रदेश से आने वाले 17, झारखंड से आने वाले 11, राजस्थान से आने वाले 83, छत्तीसगढ़ से आने वाले 12, उत्तर प्रदेश से आने वाले 80, पंजाब से आने वाले 30, तेलंगाना से आने वाले 72, आंध्र प्रदेश से आने वाले 11, केरल से आने वाले 3, उत्तराखंड से आने वाले 3, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 2 और उड़ीसा से आने वाले 11 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.


बिहार में ठीक हुए 702 मरीज
बिहार में अब तक कुल 702 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के दो-दो लोग शामिल हैं. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, सासाराम, बेगूसराय, सारण और सीवान के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है.


बिहार में 1600 मजदूरों को हुआ कोरोना, 24 घंटे में 190 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

टैग्स