ब्रेकिंग
जमुई के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जानबिहार के किसानों को राहत: खेती-सिंचाई के लिए मिलेगी 12 घंटे बिजली, सीएम सम्राट ने दिए निर्देशजमुई के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जानबिहार के किसानों को राहत: खेती-सिंचाई के लिए मिलेगी 12 घंटे बिजली, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश

Bihar News: बिहार में निगरानी के हत्थे चढ़ा पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE, 12 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar News: मधुबनी में निगरानी विभाग की टीम ने पंचायती राज विभाग के जेई को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है.

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी के लगातार एक्शन के बावजूद सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने पंचायती राज विभाग के जेई को घूस लेने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि मधुबनी के कलुआही प्रखंड में तैनात पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर हरिशंकर प्रसाद भ्रष्टाचार में लिप्त है। निगरानी में जेई के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पहले उसकी जांच की गई। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम पटना से मधुबनी पहुंची।


निगरानी विभाग के डीएसपी मो. वसीम के नेतृत्व में टीम ने घूसखोर जेई को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी जेई पीड़ित से 12 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और जेई को घूस के पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की कार्रवाई से जिले भर के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मियों में हरकंप मच गया है।


आरोपी जेई से पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम का नेतृत्व डीएसपी एमडी वसीम फिरोज कर रहे थे। टीम में निगरानी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार, सिपाही पंकज कुमार, सिपाही धर्मवीर पासवान और कंप्यूटर आपरेटर चंदन कुमार शामिल थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता