ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : मां बनी प्रखंड प्रमुख तो बेटे ने की हर्ष फायरिंग, SP ने दिए जांच के आदेश

DESK : बिहार के खगड़िया में प्रखंड प्रमुख चुनाव में मिली जीत के बाद देर शाम फायरिंग करने की खबर सामने आ रही है. लोगों ने इसका विडियो बनाया है और यह विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा

बिहार : मां बनी प्रखंड प्रमुख तो बेटे ने की हर्ष फायरिंग, SP ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बिहार के खगड़िया में प्रखंड प्रमुख चुनाव में मिली जीत के बाद देर शाम फायरिंग करने की खबर सामने आ रही है. लोगों ने इसका विडियो बनाया है और यह विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. घटना 30 दिसंबर की बताई जा रही है लेकिन इसका विडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  फायरिंग मानसी प्रखंड प्रमुख वृंदा देवी की जीत की खुशी में उनके बेटे सुशांत यादव के द्वारा की गई है.  इस दौरान गैंग्स ऑफ वासेपुर का गाना जिय हो बिहार के लाला की धुन पर लोग झूमते हुए भी नजर आए हैं.


इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद जिले की पुलिस हरकत में आ गई है. एसपी ने इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए है. मिली जानकारी के मुताबिक वायरल विडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इसपर आगे की की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इसके आधार पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी. साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. 


बताया जा रहा है कि मानसी प्रखंड प्रमुख बनने के बाद वृंदा देवी जब अपने गांव पहुंची तो उनके समर्थक और परिजनों के तरफ से हर्ष फायरिंग की गई. आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग के दौरान जिस शख्स के हाथ में रायफल दिख रही है, उसकी पहचान प्रखंड प्रमुख के पुत्र सुशांत यादव के रूप में की गई है. मामले में उसने कहा कि उसने गलती की है लेकिन जिस रायफल से फायरिंग की, वह किसी और ने दी थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें