ब्रेकिंग
भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज

Bihar Land News: बिहार में रजिस्टर टू में हेराफेरी, जमाबंदी में हो रहे खेल से सरकार भी हैरान; करने जा रही यह बड़ा काम

Bihar Land News: बिहार में जमीन की जमाबंदी में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है, जिसमें बिना दाखिल-खारिज के प्रविष्टि हो रही है...जानें

Bihar Land News
बिहार में जमीन की जमाबंदी में गड़बड़ी
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land News: बिहार में जमीन की जमाबंदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई है। बिना दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी किए ही रजिस्टर-2 में जमाबंदी दर्ज करने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इतना ही नहीं, इसे पहले छूटा हुआ दिखाकर बाद में ऑनलाइन किए जाने का मामला भी सामने आया है। इस गंभीर मामले की जांच का जिम्मा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचल अधिकारियों को सौंपा है। जांच के बाद पूरे घोटाले का खुलासा होगा और गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अंचल अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों को इस अनियमितता की तहकीकात करने का निर्देश दिया है। गड़बड़ी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी हो रही है।


रजिस्टर-2 से पन्ने गायब होने की भी शिकायतें

सूत्रों की मानें तो बिना दाखिल-खारिज की प्रक्रिया अपनाए ही कई मामलों में रजिस्टर-2 में जमाबंदी की प्रविष्टि कर दी गई है। इतना ही नहीं, कई जगहों से रजिस्टर-2 के पन्ने फाड़े जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस वजह से प्रभावित रैयत (किसान/भूमि मालिक) अपने भूमि संबंधी कागजात प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।


विभाग ने कार्रवाई तेज की

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब विभाग ने हर अनियमित जमाबंदी की जांच कर उसे अनलॉक करने की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों को दी है। 


साथ ही, प्रत्येक 15 दिन में हर अंचल की समीक्षा के लिए अपर समाहर्ता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता में से कम से कम एक अधिकारी को अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया के जरिए विभाग भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाने और गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।