ब्रेकिंग
Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड...

सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पटना में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। इससे पहले वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधायक अनंत सिंह से भी मिल चुकी हैं। उनकी राजनीतिक एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

बिहार न्यूज
अभिनेत्री की राजनीतिक मुलाकातों से बढ़ी हलचल!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी राजनीतिक मुलाकातों को लेकर सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात के बाद अब अक्षरा सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है। लगातार हो रही इन मुलाकातों के बाद उनके राजनीतिक करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


अक्षरा सिंह ने पटना में संजय झा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके पिता भी मौजूद थे। संजय झा ने मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि पटना स्थित आवास पर भोजपुरी एवं हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने पिता के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।


हालांकि, इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लगातार बड़े राजनीतिक नेताओं से हो रही मुलाकातों के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा सिंह जदयू के जरिए राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि, पार्टी में शामिल होने या राजनीतिक भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


अनंत सिंह से मुलाकात की तस्वीर भी हुई थी वायरल

इससे पहले अक्षरा सिंह ने मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। तस्वीर में अनंत सिंह उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते नजर आए थे। अक्षरा सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा था कि यहां अपनापन और घर जैसा एहसास हुआ।


गौरतलब है कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। इस शादी में भी अक्षरा सिंह के शामिल होने की चर्चा है।


सीएम सम्राट चौधरी से भी कर चुकी हैं मुलाकात

वहीं, 5 नवंबर को अक्षरा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान भी उनके पिता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें प्रसिद्ध कलाकार और गायिका बताया था। अक्षरा सिंह ने भी इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया था।


अब सवाल यह है कि क्या अक्षरा सिंह की ये मुलाकातें महज शिष्टाचार हैं या फिर भोजपुरी सिनेमा की यह लोकप्रिय अभिनेत्री जल्द ही बिहार की राजनीति में नई पारी शुरू करने वाली हैं? फिलहाल इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

 सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज

 सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज

टैग्स