ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

विशेष राज्य का दर्जा सहित अन्य मुद्दों को लेकर बिहार के कई जिलों में JAP ने रोका रेल

PATNA : पटनासिटी, दीदार गंज हाल्ट पर जन अधिकार पार्टी के तरफ से आज बिहार को विशेष राज्य को दर्जा, बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, एमएसपी, सहित ऐसे कई अन्य मुद्दे को लेकर आज जनधिकार

विशेष राज्य का दर्जा सहित अन्य मुद्दों को लेकर बिहार के कई जिलों में JAP ने रोका रेल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटनासिटी, दीदार गंज हाल्ट पर जन अधिकार पार्टी के तरफ से आज बिहार को विशेष राज्य को दर्जा, बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, एमएसपी, सहित ऐसे कई अन्य मुद्दे को लेकर आज जनधिकार पार्टी के तरफ से रेल चक्का जाम अभियान चलाया गया। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर दिदारगंज रेलवे हाल्ट पर जाप के नेताओ ब कार्यकर्ताओ ने रेल मार्ग जाम कर दिया। जिसके वजह से ट्रेन पूर्व एक्सप्रेस और राजगीर पैसेंजर ट्रेन घंटो खड़ी रही। वही RPF के जवानों ने जाप नेताओ को गिरफ्तार किया।  


सोमवार को सुबह जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर मोदी और नीतीश के विरोध में नारेबाजी करते हुए राज्य के कई जिलों के ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। इनकी मांग किसानों को एमएसपी लागू करने की और पंचायत सचिव को वापस नौकरी पर रखने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।  


साथ ही भभुआ में जाप के कार्यकर्ताओं ने रेल रोक कर प्रदर्शन कर कहा हमारी मांग है कि किसानों का एमएसपी लागू किया जाए। पूरा भारत किसान के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले रेल चक्का जाम किया है। यह लड़ाई तब तक चलेगी जब तक एमएसपी लागू ना हो जाए। वही दूसरे पहलू नीतीश कुमार इन्होंने सचिव को 2 साल का नौकरी दिया फिर उन सभी को हटा दिया। जो कि गलत है। उस सचिव को स्थाई करना होगा। खाद की कालाबाजारी से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं यह सुलभता से किसानों को उपलब्ध हो यही हमारी मांग है। जब तक हमारी मांग नहीं माना जाएगा हम लोग लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे ।


वहीं आरपीएफ के प्रभारी ने बताया जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कलका एक्सप्रेस के आगे प्रदर्शन किया गया। समझा कर हटा लिया गया, कोई डीले नहीं हुआ। यातायात सुगम है लोगों को यात्रा में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी, 2 दर्जन से अधिक आरपीएफ और जीआरपी के पुलिस जवान लगे रहे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता