ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा स्पंज, मरीज की हालत खराब

HAJIPUR: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अक्सर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर सदर अस्पताल में एक महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉ

बिहार के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा स्पंज, मरीज की हालत खराब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अक्सर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर सदर अस्पताल में एक महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सदर अस्पताल के लापरवाह डॉकटरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में स्पंज छोड़ दिया, जिससे महिला की हालत खराब हो गई है।


दरअसल, लालगंज के चिमनीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुलेखा कुमारी को बीते 14 जुलाई को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल में बड़े ऑपरेशन से महिला की डिलीवरी कराई गई थी। ऑपरेशन करने के दौरान डॉक्टर द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई जिसके कारण महिला के पेट में स्पंज छूट गया था। ऑपरेशन के कुछ दिनों के बाद महिला के पेट में दर्द होने लगा।


 कई जगह पर इसका इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में महिला ने शहर के एक निजी जांच घर में अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन कराया तो इस दौरान पता चला कि महिला के पेट में स्पंज छूटा हुआ है। इसकी जानकारी महिला के द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद को दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने महिला को तत्काल सदस्य अस्पताल में भर्ती कर लिया। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


महिला के पति धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते जुलाई माह में सदर अस्पताल में ऑपरेशन से पत्नी को बच्चा जन्म लिया था। घर ले जाने के बाद पत्नी को हमेशा पेट में दर्द होने लगा निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में पता चला कि पेट में स्पंज छूटा हुआ है। सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद में बताया कि ऑपरेशन के दौरान भूल बस महिला के पेट में कुछ छूट गया है, जिसे छोटा ऑपरेशन करने के बाद निकाल लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता