ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Bihar News: बिहार में अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बार फिर रिश्वत नहीं लेने और ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बार फिर रिश्वत नहीं लेने और ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई जाएगी। 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सरकारी कार्यालयों में सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।




मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आदेश जारी कर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता अभिचेतना सप्ताह मनाने का निर्देश दिया है। इस दौरान बिहार सरकार एक बार फिर से अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत नहीं लेने की शपथ दिलाएगी। 




मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसको लेकर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी किया है।




मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय सतर्कता आयोग के आदेश के आलोक में पूरे राज्य में 26 अक्टूबर से आगामी 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता अभिचेतना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, फर्स्ट बिहार-झारखंड, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता