ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार: हार्डकोर नक्सली मनोज सहनी को STF ने दबोचा, BDO के अपहरण मामले में पुलिस को थी इसकी तलाश

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली मनोज सहनी को धर दबोचा है. कुख्यात मनोज सहनी

बिहार: हार्डकोर नक्सली मनोज सहनी को STF ने दबोचा, BDO के अपहरण मामले में पुलिस को थी इसकी तलाश
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली मनोज सहनी को धर दबोचा है. कुख्यात मनोज सहनी सीतामढ़ी में कई घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा है. बीडीओ के अपहरण मामले में भी इसका नाम सामने आया था. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी. 


मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने अहियापुर इलाके के विजय छपरा गाँव से हार्डकोर नक्सली मनोज सहनी को गिरफ्तार किया है. जिससे पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार मनोज सहनी के खिलाफ  सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाने में नक्सली वारदात को अंजाम देने व तरियानी बीडीओ के अपहरण सहित कई मामले दर्ज है.


पिछले आठ वर्षों से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था, जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अभियान विजय कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से नक्सली मनोज तरियानी थाना क्षेत्र के डेराटोला का रहने वाला है. वर्तमान में यह अहियापुर इलाके के विजय छपरा गांव में अपना मकान बनाकर काफी दिनों से छुप कर रह रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने यह करवाई की है.


एएसपी अभियान विजय कुमार ने आगे बताया कि पूछताछ कर आगे की करवाई की जा रही है. सूत्रों की माने तो नक्सली मनोज सहनी विजय छपरा में रहकर अपने संगठन को मजबूत करने को लेकर गोपनीय तरीके से बैठक भी कर रहा था. साथ ही पूर्व के नक्सल साथियों के संपर्क में भी था. जिसे जिला पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता