ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

बिहार के कई सांसद बनाये गये संसदीय कमेटियों के प्रमुख, सुशील मोदी, ललन सिंह, राधामोहन समेत 5 को मिली जिम्मेवारी

DELHI: संसद की संसदीय कमेटियों में फेर बदल किया गया है। बिहार के पांच सांसदों को संसदीय कमेटियों का प्रमुख बनाया गया है। इनमें बीजेपी के चार तो जेडीयू के एक सांसद शामिल हैं। संसद द

बिहार के कई सांसद बनाये गये संसदीय कमेटियों के प्रमुख, सुशील मोदी, ललन सिंह, राधामोहन समेत 5 को मिली जिम्मेवारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: संसद की संसदीय कमेटियों में फेर बदल किया गया है। बिहार के पांच सांसदों को संसदीय कमेटियों का प्रमुख बनाया गया है। इनमें बीजेपी के चार तो जेडीयू के एक सांसद शामिल हैं। संसद द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।


सुशील मोदी को मिली जगह

तीन महीने पहले जब मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा था तो जमकर चर्चा हुई कि सुशील मोदी को मंत्री बनाया जायेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ नहीं. अब उन्हें संसद की स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. सुशील मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत, विधि और न्याय मंत्रालय की स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. संसद की ये समिति महत्वपूर्ण मानी जाती है.


उधर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को ऊर्जा मंत्रालय की स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को जल संसाधन मंत्रालय की स्थायी समिति का अध्यक्ष, राधामोहन सिंह  रेलवे मंत्रालय की स्थायी समिति और रमा देवी को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।


गौरतलब है कि जब ससद नहीं चल रहा होता है तो संसदीय समितियां संबंधित विभाग के बजट से लेकर कामकाज की समीक्षा करती हैं और अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करती है. सुशील मोदी ने कहा है कि ऐसा पहली दफे हुआ है कि बिहार के पांच सांसदों को संसदीय समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व ने ऐसा कर बिहार का सम्मान बढ़ाया है. सुशील मोदी ने नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है.