ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी

बिहार : इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार से मानसून धीरे- धीरे रूठने लगा है। राज्य में मानसून का कोई ख़ास सिस्टम एक्टिव नहीं रहने के कार विशेषकर दक्षिण बिहार में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है।

बिहार :  इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार से  मानसून धीरे- धीरे रूठने लगा है। राज्य में मानसून का कोई ख़ास सिस्टम एक्टिव नहीं रहने के कार विशेषकर दक्षिण बिहार में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। हालांकि उत्तरी बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी बिहार बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग का कहना है कि 13 और 14 जुलाई के आसपास उत्तरी बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण,  सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में कुछ जगह पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही साथ दिन और रात में लगातार बादल छाए रहने की भी जानकारी दी गई है।


मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुल 13 जिलों में सामान्य उससे अधिक वर्षा हुई है वहीं 25 जिलों में सामान्य से काफी कम बरसात दर्ज की गई है। पूरे बिहार में मंगलवार को औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार में मानसून का प्रभाव लगभग ना के बराबर है।