ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिमनी भट्ठा के तहखाने से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया...

बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी लागू है और सरकार लगातार अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा करती है. इसके बावजूद मुजफ्फरपुर में चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं.


मामला जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के पितौझिया गांव का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव स्थित नरेश सहनी के चिमनी भट्ठे में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की. तलाशी के दौरान चिमनी भट्ठे के तहखाने से कुल 1391.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो और एक वैगनआर कार भी जब्त की है. पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा गांव निवासी रणजीत सहनी के पुत्र राम आधार कुमार के रूप में हुई है.


अब सवाल यह है कि शराबबंदी वाले बिहार में इतनी बड़ी मात्रा में शराब आखिर चिमनी भट्ठे के तहखाने तक पहुंची कैसे. अगर शराब की इतनी बड़ी खेप बाहर से लाई गई थी, तो उसे जिले तक पहुंचाने वाले नेटवर्क की निगरानी कहां थी. शराब को यहां किसके लिए रखा गया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था, पुलिस की जांच में इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.


शराबबंदी के बावजूद लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले सरकार और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं. एक तरफ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी तरफ तस्कर अलग-अलग ठिकानों का इस्तेमाल कर शराब छिपाने में कामयाब हो रहे हैं. अब इस मामले में सिर्फ शराब बरामदगी और एक गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित रहती है या फिर उस नेटवर्क तक पहुंचती है, जहां से शराब की खेप मुजफ्फरपुर पहुंची, यह देखना अहम होगा.


पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी. जब्त दोनों वाहनों की भी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.