ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार के मुख्य सचिव के कार्यालय पर भी कोरोना अटैक, पांच कर्मचारी पाये गये पॉजिटिव

PATNA : कोरोना वायरस ने अब बिहार के मुख्य सचिव के दफ्तर पर अटैक कर दिया है. मुख्य सचिव कार्यालय के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके बाद उनके सेल में हड़कंप मच गया है.</

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस ने अब बिहार के मुख्य सचिव के दफ्तर पर अटैक कर दिया है. मुख्य सचिव कार्यालय के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके बाद उनके सेल में हड़कंप मच गया है.


दरअसल आज बिहार के मुख्य सचिवालय में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए खास तौर पर जांच की व्यवस्था की गयी थी. सचिवालय में रैपिड किट के जरिये कर्मचारियों की जांच की गयी. मुख्य सचिव कार्यालय के कुल 33 कर्मचारियों की जांच की गयी. इनमें से पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये.


मुख्य सचिव सेल के पांच कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद सचिवालय में हडकंप मचा है. पॉजिटिव पाये गये सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है. लेकिन दूसरे कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है. वैसे कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भी अपनी जांच करायी थी. हालांकि वे निगेटिव पाये गये थे. मुख्य सचिव फिलहाल अपने घऱ से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये काम कर रहे हैं.


इससे पहले मुख्य सचिवालय में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के कार्यालय पर भी कोरोना का अटैक हुआ था. मोदी के पीएस समेत अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. इसके बाद डिप्टी सीएम के कार्यालय को सील कर दिया गया था. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री आवास पर भी कोरोना का अटैक हो चुका है. मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा से लेकर दूसरे कामों में तैनात पांच दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. मुख्यमंत्री की भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी.


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चल रही सरकार
अब आलम ये है कि बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक ऑफिस नहीं आ रहे हैं. वे अपने घरों में कैद हैं. कई और मंत्रियों के साथ साथ आलाधिकारी भी घऱ में बैठे हैं. बिहार सरकार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चलायी जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें