ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार : जिउतिया के मौके पर नदी में स्नान करने पहुंची थी महिलाएं, तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दाउदनगर के सोन नदी काली घाट की है। यहां निर्जला व्रत जिउतिया को लेकर

बिहार : जिउतिया के मौके पर नदी में स्नान करने पहुंची थी महिलाएं, तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दाउदनगर के सोन नदी काली घाट की है। यहां निर्जला व्रत जिउतिया को लेकर महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ स्नान करने के लिए गंगा घाट पहुंची थी इसी दौरान पांच बच्चें नदीं में डूब गए। दो बच्चों को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन की डूबने से मौत हो गई। संतान की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले निर्जला व्रत जिउतिया के दिन तीन बच्चों की मौत से कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 1 के अमृत बिगहा निवासी मनोज पासवान के 8 वर्षीय बेटा सोनू कुमार, राजकुमार पासवान का 12 वर्षीय बेटा किशु कुमार और गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी जीतेंद्र पासवान का 8 वर्षीय बेटा शिवा कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं जिउतिया व्रत के मौके पर स्नान करने के लिए सोन नदी काली स्थान घाट में गई थीं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी गए थे। स्नान के दौरान सोन नदी में पानी की गहराई का पता नहीं चल पाया और पांच बच्चे पानी में डूबने लगे।


बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने महिलाओं तथा दो बच्चों को बचा लिया गया जबकि तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष गुफरान अली दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता