ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

बिहार : जदयू के पूर्व विधायक ने JDU के ही पूर्व एमएलसी पर लगाया चुनाव प्रभावित करने का आरोप, कहा.. जिला परिषदों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं दिनेश सिंह

MUZAFFARPUR : मुज़फ़्फ़रपुर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को निष्पक्ष कराने को लेकर जदयू नेता और पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने सीएम नीतीश कुमार से अपील की है. इसके सा

बिहार : जदयू के पूर्व विधायक ने JDU के ही पूर्व एमएलसी पर लगाया चुनाव प्रभावित करने का आरोप, कहा.. जिला परिषदों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं दिनेश सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुज़फ़्फ़रपुर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को निष्पक्ष कराने को लेकर जदयू नेता और पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने सीएम नीतीश कुमार से अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाया है। महेश्वर यादव ने पूर्व एमएलसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने बिहार में जिला परिषदों की खरीद फरोख्त करके पंचायती राज पर कब्जा करने की परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी और वर्तमान में वैशाली की सांसद वीणा देवी को जिला परिषद अध्यक्ष इसी तरीके से बनाया था. अब एक बार फिर जिला परिषदों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं.


पूर्व विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिनेश सिंह द्वारा पैसे के बल पर जिला परिषद पर कब्जा करने की सीख लेकर पूरे बिहार में भूमाफियाओं, शराब माफिया एवं अवैध रुपया कमाने वाले माफिया जिला परिषद और पंचायती राज संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश सिंह तमाम पंचायत प्रतिनिधियो को अपने होटल मीनाक्षी इंटरनेशनल में बुलाकर मोटी रकम देते हैं.


इस संबंध में उन्होंने सीएम नीतिश से अपील करते हुए कहा है कि सभी आरोपों जांच की जाए. उन्होंने कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, चुनाव को स्थगित कर दिया जाए. साथ ही दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया जाए.

टैग्स