ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

बिहार में अब हर रविवार होगा हॉर्न फ्री डे, हफ्ते में एक दिन मिलेगी पों-पों से मुक्ति

बिहार सरकार ने शहरी क्षेत्रों में हर रविवार को हॉर्न फ्री डे घोषित किया है। अब वाहन चालक बिना वजह हॉर्न नहीं बजा सकेंगे। ध्वनि प्रदूषण कम करने और लोगों को शांत वातावरण उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने यह पहल शुरू की है।

बिहार
SUNDAY को ना बजाए हॉर्न
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के शहरी क्षेत्रों में अब हफ्ते में एक दिन लोगों को गाड़ियों के पों-पों से मुक्ति मिलेगी। राज्य सरकार ने हर रविवार को “हॉर्न फ्री डे” घोषित किया है। इस दिन बिना जरूरत के कोई भी हॉर्न नहीं बजा सकेंगे। परिवहन विभाग ने यह घोषणा किया है कि अब बिहार में हर रविवार हॉर्न फ्री दिवस के रूप में मनाया जाएगा।


परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाकर ध्वनि प्रदूषण को कम करना और लोगों को शांत वातावरण उपलब्ध कराना ही इस पहल का उद्देश्य है। आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रविवार को यातायात नियमों का पालन करते हुए अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें।


सरकार का कहना है कि बेवजह हॉर्न बजाने से शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मानसिक तनाव, अनिद्रा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ ध्वनि प्रदूषण से बढ़ रहा है। शहरों में ध्वनि प्रदूषण की समस्या ज्यादा गंभीर है, इसलिए हर रविवार को “हॉर्न फ्री डे” के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है।इस अभियान से लोगों को जोड़ने और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

टैग्स