ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

बिहार : किताब खरीदने मार्केट जा रहे थे बाप - बटे, हाईवा की चपेट में आने से दोनों की हुई मौत

BHAGALPUR : बिहार में सरकार हादसे में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से लोगों की मौत की खबर नि

बिहार : किताब खरीदने मार्केट जा रहे थे बाप - बटे, हाईवा की चपेट में आने से दोनों की  हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सरकार हादसे में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां किताब खरीदने जा रहे पिता- पुत्र की मौत हो गई है।  


मिली जानकारी के अनुसार,भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के अमापुर के समीप हाईवा की चपेट में आने से सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर हाईवा  को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही  इस घटना के बाद भागलपुर कहलगांव मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है। 


इस घटना में मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा निवासी रवि शंकर निराला और उनके 14 वर्षीय पुत्र शुभम शास्त्री के रूप में की गई है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि पिता अपने पुत्र को हॉस्टल से लेकर किताब खरीदने बाजार जा रहा था तभी तेज रफ्तार में आ रही हाईवा ने ठोकर मार दिया जहां दोनों की मौत हो गई। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर आस- पास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में तेजी से जूट गयी है।