ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने विधानसभा का किया घेराव, सेवा स्थाई करने की है मांग

PATNA : मानदेय और सेवा स्थाई करने की मांग को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में राजधानी पटना पहुंचे ग्राम रक्षा दल सह प

बिहार : ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने विधानसभा का किया घेराव, सेवा स्थाई करने की है मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मानदेय और सेवा स्थाई करने की मांग को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में राजधानी पटना पहुंचे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।


प्रदर्शनकारी ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों का कहना था कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद सरकार उनके बारे में नहीं सोच रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप था कि सरकार उनके साथ लगातार धोखा कर रही है। सरकार द्वारा सिर्फ लाठी और टॉर्च दे दिया गया लेकिन पैसा नहीं मिलने के कारण परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।


गौरतलब है कि मानदेय और सेवा स्थाई करने की मांग को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले राजधानी के जेपी गोलंबर पर राजभवन मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें भी आई थीं।


इससे पहले ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने मंत्री सम्राट चौधरी के आवास का घेराव भी किया था। लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद मांग पूरा नहीं होने पर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने विधानसभा का घेराव कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें