ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

बिहार : गर्लफ्रेंड को न्यू ईयर गिफ्ट देने के बहाने बुलाकर गैंगरेप का प्रयास, नहीं हुआ कामयाब तो कर दिया बड़ा कांड

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवती से उसके बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का प्रयास किया है. इसमें असफल होने पर उसे चाकू मारकर

बिहार : गर्लफ्रेंड को न्यू ईयर गिफ्ट देने के बहाने बुलाकर गैंगरेप का प्रयास, नहीं हुआ कामयाब तो कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवती से उसके बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का प्रयास किया है. इसमें असफल होने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना डंडारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. खबरों की मानें तो आरोपी युवक ने उसको न्यू ईयर पर गिफ्ट देने के बहाने बुलाया था.


घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी शाम को 6 बजे अपने किसी सहेली से मिलने की बात बोलकर घर से निकली थी. फिर 10 मिनट के बाद ही उसे चाकू मारकर घायल करने के बारे में जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि उसके फोन से किसी युवक का नंबर मिला है. जिसने उसे कॉल कर गिफ्ट देने के लिए मिलने बुलाया था. पीड़िता के पहुंचने पर बॉयफ्रेंड और उसके कुछ साथी वहां पहले से मौजूद थे.


पीड़िता के चाचा ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. इसका विरोध करने पर सात से आठ स्थानों पर चाकू गोद दिया. बाद में मरा हुआ समझकर भाग गए. वह सड़क किनारे बेहोश गिरी मिली थी. पीड़िता के चाचा ने कहा कि राहगीर की सूचना पर हम लोगों को जानकारी हुई. इसके बाद हम लोग अस्पताल ले गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस जांच में जुट गई है.

टैग्स