ब्रेकिंग
बड़े चैनलों में एंकरों का होता है शोषण: पप्पू यादव बोले..जब तक जिंदा रहूंगा, बहन-बेटियों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगावैशाली में रहस्यमयी वारदात: युवक की मौत, युवती घायल, हथियार गायबबंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान: पहले चरण में 91% से ज्यादा वोटिंग, तमिलनाडु में 84%पटना में डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में PMCH एडमिटबिहार में 26 से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनीबड़े चैनलों में एंकरों का होता है शोषण: पप्पू यादव बोले..जब तक जिंदा रहूंगा, बहन-बेटियों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगावैशाली में रहस्यमयी वारदात: युवक की मौत, युवती घायल, हथियार गायबबंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान: पहले चरण में 91% से ज्यादा वोटिंग, तमिलनाडु में 84%पटना में डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में PMCH एडमिटबिहार में 26 से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

विधानसभा में सम्राट सरकार का फ्लोर टेस्ट कल, चुनाव के बाद बंगाल से लौटने लगे BJP विधायक

बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार 24 अप्रैल को विश्वास मत हासिल करेगी। फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है, एनडीए के पास 201 विधायकों का समर्थन होने से सरकार का बहुमत सुरक्षित माना जा रहा है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार शुक्रवार, 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। इसके लिए विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद इस पर वोटिंग होगी।


बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। वोटिंग खत्म होने के बाद अब बिहार से बंगाल गये बीजेपी विधायक पटना लौटने लगे हैं। कल 24 अप्रैल को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। 


गौरतलब है कि जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ था। सीएम सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ शपथ ली थी। अब इस नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना है।



हालांकि, विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार सम्राट सरकार को बहुमत साबित करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से एक सीट रिक्त है, ऐसे में वर्तमान में 242 सदस्य हैं और बहुमत के लिए 122 विधायकों का समर्थन आवश्यक है।


वर्तमान में एनडीए के पास 201 विधायकों का समर्थन है, जबकि विपक्षी गठबंधन के पास एआईएमआईएम और बसपा सहित कुल 41 विधायक हैं। ऐसे में सम्राट चौधरी सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट पास करना आसान माना जा रहा है।



बताया जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद बिहार कैबिनेट का विस्तार भी किया जा सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री मिलकर सरकार चला रहे हैं, जबकि कैबिनेट विस्तार मई के पहले सप्ताह में संभावित है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें