ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

Bihar Flood News: सीतामढ़ी के सरवरपुर गांव में नयकी पोखर में नहाने के दौरान दो बहनों की डूबने से मौत हो गई. छोटी बहन को डूबता देख बड़ी बहन उसे बचाने पानी में उतरी, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं. घटना के बाद परिवार में कोहराम...

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: सीतामढ़ी के सरवरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर नयकी पोखर में नहाने गईं दो बहनों की डूबने से मौत हो गई. छोटी बहन के गहरे पानी में जाने के बाद उसे बचाने के लिए बड़ी बहन भी पोखर में उतर गई, लेकिन वह भी डूब गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


घटना भुतही थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव की है. मृतकों की पहचान पंचायत कचोर निवासी गुलाम गौस अंसारी की बेटियों लाडली खातून (14) और रौनक खातून (11) के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दोनों बहनें नयकी पोखर में नहाने गई थीं. नहाने के दौरान छोटी बहन रौनक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. रौनक को डूबता देखकर बड़ी बहन लाडली उसे बचाने के लिए पानी में उतर गई. इसी दौरान वह भी गहरे पानी में चली गई और दोनों बहनें डूब गईं.


दोनों के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण पोखर के पास पहुंचे. ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों बहनों की तलाश शुरू की. काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.


एक साथ दो बेटियों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.


ग्रामीण तनवीर आलम ने घटना की सूचना भुतही थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया.


इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए. एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.