ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनप्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहन

बिहार में पहली बार 3D प्रिंटेड इम्प्लांट से जबड़े का सफल पुनर्निर्माण, NSMCH ने रचा मेडिकल में इतिहास

NSMCH बिहटा में 18 वर्षीय युवती के जबड़े से ट्यूमर हटाकर 3D प्रिंटेड Patient-Specific Implant की मदद से उसी सर्जरी में जबड़े का सफल पुनर्निर्माण किया गया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (NSMCH), अमहारा, बिहटा, पटना में चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक उपलब्धि दर्ज की गई है। 


अस्पताल में Fibro-osseous Lesion (फाइब्रो-ऑसियस घाव) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती के जबड़े से ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाकर डिजिटल रूप से डिजाइन किए गए एवं 3D प्रिंटेड Patient-Specific Mandibular Reconstruction & Osteosynthesis Implant की सहायता से जबड़े का  एक ही सर्जरी में साथ ही साथ पुनर्निर्माण किया गया।


यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में पहली बार इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीज के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए 3D प्रिंटेड इम्प्लांट द्वारा Mandibular Reconstruction किया गया। इस जटिल आपरेशन को डॉ. प्रत्यूष अंशुमान, Maxillofacial Surgeon, Professor एवं Head, Department of Dentistry, NSMCH तथा उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।


इस अत्याधुनिक प्रक्रिया में मरीज के जबड़े की संरचना के अनुरूप डिजिटल तकनीक से इम्प्लांट डिजाइन किया गया और 3D Printing Technology की मदद से Patient-Specific Implant तैयार किया गया। इससे जटिल जबड़े के पुनर्निर्माण को अधिक सटीक एवं मरीज की शारीरिक संरचना के अनुरूप करने में मदद मिली।


इस केस में PM DevINE 3D Printing CoE की Head of Medical Section डॉ. कविता तथा Industry 4.0 Innovation Center, Tech City, Guwahati के सहयोग से अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया।

NSMCH के MD श्री कृष्ण मुरारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “NSMCH में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों को उपलब्ध कराने का हमारा निरंतर प्रयास है, ताकि बिहार एवं आसपास के मरीजों को जटिल उपचार के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो। 3D प्रिंटेड Patient-Specific Implant के माध्यम से जबड़े का यह पुनर्निर्माण NSMCH की उन्नत चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम की क्षमता का प्रमाण है।”

NSMCH में अत्याधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और समर्पित मेडिकल टीम के समन्वय से जटिल एवं आधुनिक उपचार सुविधाओं को बिहार में ही उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह उपलब्धि NSMCH को Maxillofacial Surgery एवं Advanced Reconstructive Surgery के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने वाली है।

टैग्स