ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहींबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं

Bihar News: बिहार के पूजा पंडाल में दिखा अनोखा थीम, महिषासुर की जगह नजर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bihar News: बेगूसराय के पूजा पंडाल में इस बार अनोखी थीम देखने को मिली। मां दुर्गा को महिषासुर के स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतीकात्मक वध करते हुए दर्शाया गया है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दुर्गा पूजा के अवसर पर हर साल अलग-अलग थीम से सजने वाले पंडाल इस बार भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिले के विष्णुपुर चांदनी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में इस वर्ष अनोखी झलक देखने को मिल रही है। यहां मां दुर्गा महिषासुर का वध न कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वध करती हुई दिखाई गई हैं।


पंडाल में स्थापित प्रतिमा में मां दुर्गा अपने भाले से ट्रंप का संहार कर रही हैं। शेर उन पर गुर्रा रहा है और एक हाथ में विषधर सांप भी लटका हुआ है। प्रतिमा में ट्रंप का चेहरा दर्द से तड़पता हुआ दर्शाया गया है। यह अद्वितीय झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विष्णुपुर के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब माता ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर उसका अंत किया है। इस बार महिषासुर के स्थान पर डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया गया है। उनका कहना है कि अमेरिका भारतीय सामानों पर अधिक टैक्स लगाकर लोगों को परेशान कर रहा है।


समिति से जुड़े सदस्य गौतम राम ने बताया कि ट्रंप ने वीजा और आवश्यक सामानों पर टैक्स बढ़ाकर भारतीयों पर बोझ डाला है। इसलिए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से महिषासुर दिखाया गया है। वहीं हिमांशु कुमार ने कहा कि मां दुर्गा इस बार ट्रंप का नाश करने आई हैं, क्योंकि वे भारतीयों पर अत्याचार कर रहे हैं। यह अनोखा थीम बेगूसराय में दुर्गा पूजा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक संदेश देने का माध्यम भी बन गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता