ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार: डॉक्टरों की लापरवाही से गई महिला की जान, परिजनों ने जमकर मचाया बवाल

AURANGABAD: बिहार के अस्पतालों में आए दिन डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की मौत के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है,जहां सदर अस्पताल में महिला की इलाज क

बिहार: डॉक्टरों की लापरवाही से गई महिला की जान, परिजनों ने जमकर मचाया बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार के अस्पतालों में आए दिन डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की मौत के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है,जहां सदर अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जनकर तोड़फोड़ की। घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल की है।


मृतक महिला की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव निवासी अमरेद्र सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि कल महिला मरीज की सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को उल्टी-दस्त और ब्लडिंग की शिकायत थी। महिला को भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों के द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई जिसके कारण महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। महिला की बिगड़ते हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर दूसरे अस्पताल जा ही रहे थे की बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।


महिला के मौत से नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। मौत के बाद मृतक महिला मरीज का शव ओपीडी में रख दिया जिसके बाद जमकर तोड़फोड़ करने लगे। हंगामे के कारण डॉक्टर और नर्स अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। वहीं हंगामा के कारण अस्पताल में दूरदराज से आए मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने बुझाने में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता