ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभार

Bihar News : रेलवे स्टेशनों पर अब होगी गिरफ्तारी, दिल्ली भगदड़ के बाद DGP का निर्देश; पढ़िए पूरी खबर

Bihar News : दिल्ली में मची भगदड़ के बाद अब बिहार के रेलवे स्टेशनों पर चौकसी तेज कर दी गयी है। बिहार के डीजीपी ने एडीजी रेलवे से बात की और निर्देश जारी किए हैं।

Bihar News
Bihar News
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ के बाद अब बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है। बिहार के प्रमुख छोटे-बड़े स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अभी भी बरकरार है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर एडीजी रेलवे ने जीआरपी को निर्देश दिए हैं। 


बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रेलवे के एडीजी को निर्देश दिया है और बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर मौजूद रेल जीआरपी थानों को सतर्क किया गया है। इस दौरान खासतौर पर उस समय विशेष रूप से अलर्ट रहने कहा गया है जब ट्रेनों का आना-जाना होता है। उपद्रव करने वालों पर भी निगरानी तेज रखी जाएगी।  सीसीटीवी के जरिए उनपर नजर बनाए रखने का निर्देश है। 


वहीं, पिछले दिनों यह देखा गया कि प्लेटफॉर्म पर उमड़ रही भीड़ में कुछ लोग ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। ऐसे तत्वों की पहचान करके तुरंत उन्हें गिरफ्तार किए जाने का आदेश है। सीसीटीवी में अब कैद हुए उपद्रवियों की पहचान होगी और बेहद सख्त कार्रवाई उनपर होगी। इसके साथ ही स्टेशन परिसर पर अधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के नजरिए से भी इंतजाम करने का निर्देश है। 


इधर, लोगों को शांति बनाए रखने और लाइन लगाकर लोगों को ट्रेन में चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी स्टेशन पर हंगामा बढ़ता दिखे तो लोकल थानों की भी मदद ली जा सकती है। खासतौर पर उस समय विशेष रूप से अलर्ट रहने कहा गया है जब ट्रेनों का आना-जाना होता है। उपद्रव करने वालों पर भी निगरानी तेज रखी जाएगी। सीसीटीवी के जरिए उनपर नजर बनाए रखने का निर्देश है।