ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार : दालकोला चेकपोस्ट पहुंच अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

PURNIA : बिहार के पूर्णया से खबर आ रही हैं जहां बिहार और बंगाल की सीमा पर बने दालकोला चेकपोस्ट पर अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने गुरुवार की देर शाम निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई

बिहार : दालकोला चेकपोस्ट पहुंच अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIA : बिहार के पूर्णया से खबर आ रही हैं जहां बिहार और बंगाल की सीमा पर बने दालकोला चेकपोस्ट पर अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने गुरुवार की देर शाम निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए. के.के पाठक ने बताया कि बिहार में 5 चेक पोस्ट है जहां पर बंद वाहनों की स्कैनिंग के लिए जल्द ही स्कैनर लगाए जाएंगे. 


इस दौरान सबसे पहले दालकोला चेकपोस्ट पर स्कैनर लगाया जाएगा. उन्होंने निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट में 5 सीसी कैमरा लगा हुआ पाया, जिसकी संख्या बढ़ाने का भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए लाइट एवं साफ सफाई की भी व्यवस्था को लेकर कई अन्य दिशा-निर्देश दिए. मौके पर डीएम राहुल कुमार, एसपी दयाशंकर, बायसी एसडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. 


केके पाठक ने इस दौरान कहा कि चारों लेन को चालू करें और भारी संख्या में पुलिस बलों और उत्पाद विभाग के जवानों की तैनाती करें.  ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं हो. इसके अलावा सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने उसके रहने की व्यवस्था करने और आवासीय क्षेत्रों को भी बढ़ाने का दिशा निर्देश दिया है. जिससे पुलिसकर्मी और जवान अच्छे तरीके से ड्यूटी कर सके पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित दालकोला चेकपोस्ट के आसपास लगे कई अन्य दुकानों और भौगोलिक स्थिति का भी मुआयना किया.


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता