ब्रेकिंग
चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं

छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर

Bihar Crime News: सारण के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. चाकूबाजी की इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी...

छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से परसागढ़ और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.


मृतकों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के पंचुआ टोला जिरात निवासी विजय यादव के 24 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार यादव, महाराजगंज थाना क्षेत्र के बगरा निवासी धुरूप यादव के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव और छपरा निवासी बाला प्रसाद के पुत्र अंकुर कुमार के रूप में हुई है. अंकुर कुमार घटना के दौरान परसागढ़ में अपने मामा के घर आया हुआ था.


बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार यादव पिछले करीब एक साल से अपनी पत्नी रिंता देवी और दो वर्षीय बेटे कार्तिक यादव के साथ अपने ससुराल पंचुआ टोला जिरात में रह रहा था. घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी. शनिवार रात किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसी दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी.


एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव और एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच कर रही है. पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है.


पुलिस फिलहाल घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आने की जानकारी दे रही है, लेकिन विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और चाकूबाजी की स्थिति कैसे बनी, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी. पुलिस घटना में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.