ब्रेकिंग
60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार

Bihar Crime News: बिहार में दबंगों का कहर, फूल तोड़ने गए नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर ले ली जान

Bihar Crime News: बेगूसराय के बरियाही गांव में दुर्गा पूजा के फूल तोड़ने पर दबंगों ने नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामूली विवाद में दबंगों ने एक नाबालिग किशोर की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली वारदात बरौनी थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है।


मृतक की पहचान बरियाही निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र मानव कुमार के रूप में की गई है। दुर्गा पूजा के लिए मानव कुमार गांव के ही सुरेश यादव के बगीचे में फूल तोड़ने गया था। इसी बात से नाराज होकर सुरेश यादव ने अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मानव कुमार को पकड़ लिया।


आरोप है कि तीनों ने मानव को कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। बाद में उसे छोड़ दिया गया। भय के कारण मानव कुमार ने घर लौटने पर अपने अभिभावकों को पूरी घटना नहीं बताई। उसने केवल पेट दर्द की शिकायत की। पेट दर्द बढ़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 


हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मानव कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। बरौनी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता