ब्रेकिंग
विधान परिषद में उठा विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला, मंत्री ने सदन में दिया यह जवाबबिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरलपटना में छात्रों के राजभवन मार्च पर पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमालनेता प्रतिपक्ष अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने गए हैं? विधानसभा में उठा तेजस्वी यादव के सदन से गायब रहने का मामलानीतीश कुमार के शिलान्यास वाली अधूरी सड़कें होंगी पूरी, विधानसभा में मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलानविधान परिषद में उठा विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला, मंत्री ने सदन में दिया यह जवाबबिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरलपटना में छात्रों के राजभवन मार्च पर पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमालनेता प्रतिपक्ष अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने गए हैं? विधानसभा में उठा तेजस्वी यादव के सदन से गायब रहने का मामलानीतीश कुमार के शिलान्यास वाली अधूरी सड़कें होंगी पूरी, विधानसभा में मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान

वैशाली में दिनदहाड़े 4 साल के मासूम का अपहरण, परिजनों में मचा कोहराम

एक शख्स ने संतोष नामक व्यक्ति के घर का एड्रेस बताने के लिए 4 साल के मासूम को अपनी बाइक पर बिठा लिया और फरार हो गया। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से अपने कलेजे के टूकड़े को सकुशल बरामद करने की मांग कर रहे हैं।

BIHAR POLICE
इलाके में सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

vaishali crime news: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ बाइक सवार बदमाशों ने एक चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बच्चे की मां सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के बभनटोली गांव की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीए थाना और डीआईयू की टीम के साथ महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से बातचीत कर मामले की जांच शुरू की।


बताया जा रहा है कि चार साल का सूर्यांश अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था और बच्चे की मां खेत मे काम करने गई थी। इसी बीच बाइक पर सवार एक व्यक्ति किसी संतोष का घर दिखाने के बहाने बच्चे को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद से बच्चे का कुछ अता पता नहीं है। 


बच्चे की मां ने बताया कि घटना की जानकारी बच्चे की बड़ी बहन ने फोन करके दी।  साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता बाहर में मजदूरी करते हैं और उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है। 

मुन्ना खान की रिपोर्ट