ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

बिहार : कोर्ट में पेशी को आए दो कैदी पुलिस कस्टडी से हथकड़ी लेकर हुए फरार, अब SP ने लिया ये एक्शन

MOTIHARI : बिहार में पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य के डीजपी किसी भी तरह की कोई भी पुलिसकर्मियों की कोताही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। य

बिहार : कोर्ट में पेशी को आए दो कैदी पुलिस कस्टडी से हथकड़ी लेकर हुए फरार, अब SP ने लिया ये एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य के डीजपी किसी भी तरह की कोई भी पुलिसकर्मियों की कोताही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।  यही वजह है कि अपने काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड तक कर दिया जाता है। अब एक ताजा मामला मोतिहारी  से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस कस्टडी से मौजूद दो कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिसके बाद इस ममाले में दो पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।


दरअसल,  बिहार के मोतिहारी स्थित हरैया ओपी हाजत से एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं, एक अन्य मामले में पेशी के लिए मोतिहारी सिविल कोर्ट आया बाइक चोर हथकड़ी समेत कोर्ट कैंपस से फरार हो गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी ने दोनों मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही हरैया ओपी प्रभारी से देर से सूचना देने के लिए स्पष्टीकरण की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोइठाहां का कुख्यात सुनील कुमार को प्रथम क्षेत्रीय दंडाधिकारी आनंद प्रसाद के कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस हिरासत में आया। कोर्ट परिसर में आने के बाद वह पुलिस की नजर बचाकर हथकड़ी लेकर फरार हो गया। इस मामले में हथकड़ी का रस्सी सिपाही भैरव प्रसाद के हाथ में रहते हुए वह फरार हो गया। इस लापरवाही के लिए सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि आनन-फानन में उसने इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दिया था।  तभी नगर थाने को जानकारी मिली लेकिन और नगर थाना की पुलिस ने अपराधियों को छापेमारी करने के लिए निकल गई।


बताया जा रहा है कि. हरैया ओपी क्षेत्र में कपड़ा व्यवसाई रमेश तिवारी और उनकी पत्नी पर विगत दिनों अपराधियों ने फायरिंग की थी।  पुलिस ने फायरिंग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में राजा तिवारी और नेपाली स्टेशन मुहल्ले के जलालुद्दीन मियां को लिया गया। जबकि वहां से राजा तिवारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार हो गया।