ब्रेकिंग
होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशनिलाम होगी राजपाल यादव की संपत्ति? बैंक ने घर पर नोटिस चिपकाया; एक्टर पर 16.61 करोड़ रुपये का कर्जअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबिहार में CO ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल ! 30 जून को हटाया, 6 अगस्त को फिर उसी कुर्सी पर बैठाया, पालीगंज अंचल अधिकारी की वापसी से राजस्व विभाग पर उठे गंभीर सवालहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशनिलाम होगी राजपाल यादव की संपत्ति? बैंक ने घर पर नोटिस चिपकाया; एक्टर पर 16.61 करोड़ रुपये का कर्जअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबिहार में CO ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल ! 30 जून को हटाया, 6 अगस्त को फिर उसी कुर्सी पर बैठाया, पालीगंज अंचल अधिकारी की वापसी से राजस्व विभाग पर उठे गंभीर सवाल

Bihar Transfer News: बिहार में CO और राजस्व अधिकारियों का तबादला, 20 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, जानिए पूरी लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और समकक्ष पदाधिकारियों का तबादला किया है। लखीसराय, पटना, अरवल, शेखपुरा समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

Bihar Transfer News: बिहार में CO और राजस्व अधिकारियों का तबादला, 20 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, जानिए पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार राजस्व सेवा के अंतर्गत कार्यरत अंचल अधिकारियों (CO), राजस्व अधिकारियों और समकक्ष पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कुल 20 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। नई अधिसूचना के अनुसार कई अंचलों में नए अंचल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो के पद पर भेजा गया है।

कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

  • रवि प्रसाद पासवान — अंचल अधिकारी, चानन (लखीसराय) से स्थानांतरित होकर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोबस्त कार्यालय गया भेजे गए।
  • पल्लवी कुमारी गुप्ता — सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण से स्थानांतरित होकर अंचल अधिकारी, चानन (लखीसराय)।
  • मृत्युंजय कुमार — राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, अरवल से अंचल अधिकारी, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)।
  • स्वतंत्र कुमार — अंचल अधिकारी, सूर्यगढ़ा से सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मधेपुरा।
  • रोहन रंजन सिंह — सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर से अंचल अधिकारी, पिपरिया (लखीसराय)।
  • प्रवीण अनुरंजन — अंचल अधिकारी, पिपरिया से सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, दरभंगा।
  • पुर्था अखौरी - अंचल अधिकारी, बेन,नालंदा।
  • चंदन कुमार -राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, बंदोबस्त कार्यलय, लखीसराय।


पटना समेत कई जिलों में नए CO की तैनाती

  • पवन कुमार साह — राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, बंदोबस्त कार्यालय लखीसराय से अंचल अधिकारी, बख्तियारपुर (पटना)।
  • रवि रंजन — राजस्व अधिकारी, गोपालगंज सदर से अंचल अधिकारी, इसुआपुर (सारण)।
  • शैलेन्द्र कुमार यादव — अंचल अधिकारी, इसुआपुर (सारण) से अंचल अधिकारी, बिस्फी (मधुबनी)।
  • बंदना कुमारी — अंचल अधिकारी, बिस्फी (मधुबनी) से सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मधुबनी।
  • रोहित कुमार — अंचल अधिकारी, पुरनहिया (शिवहर)।
  • विजया कुमारी — सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, जहानाबाद।
  • चंदन कुमार — सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, शिवहर।
  • रजनी कुमारी — अंचल अधिकारी, मटिहानी (बेगूसराय)।


नई सूची में इन अधिकारियों के नाम भी शामिल

  • श्रीमती गरिमा (पटना)
    • पूर्व पद: सहायक चकबंदी पदाधिकारी, चकबंदी निदेशालय, पटना
    • नया पद: सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, भू-अभिलेखा एवं परिमाप निदेशालय, शास्त्रीनगर, पटना
  • महेश कुमार (नालंदा)
    • पूर्व पद: सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोबस्त कार्यालय, शिवहर
    • नया पद: अंचल अधिकारी, पालीगंज, पटना
  • सौरव कुमार (बेगूसराय)
    • पूर्व पद: अंचल अधिकारी, पालीगंज, पटना
    • नया पद: राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, बंदोबस्त कार्यालय, शेखपुरा
  •  सोनम राज (गया)
    • पूर्व पद: राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, बंदोबस्त कार्यालय, शेखपुरा
    • नया पद: अंचल अधिकारी, अरवल सदर, अरवल

विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों के पदस्थापन में पूर्व जारी अधिसूचना संख्या-942 (3), दिनांक 30 जून 2026 के एक बिंदु में संशोधन करते हुए पदनाम को सहायक चकबंदी पदाधिकारी, चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान, बिहार, पटना पढ़ा जाएगा।