ब्रेकिंग
होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशनिलाम होगी राजपाल यादव की संपत्ति? बैंक ने घर पर नोटिस चिपकाया; एक्टर पर 16.61 करोड़ रुपये का कर्जअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबिहार में CO ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल ! 30 जून को हटाया, 6 अगस्त को फिर उसी कुर्सी पर बैठाया, पालीगंज अंचल अधिकारी की वापसी से राजस्व विभाग पर उठे गंभीर सवालहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशनिलाम होगी राजपाल यादव की संपत्ति? बैंक ने घर पर नोटिस चिपकाया; एक्टर पर 16.61 करोड़ रुपये का कर्जअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबिहार में CO ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल ! 30 जून को हटाया, 6 अगस्त को फिर उसी कुर्सी पर बैठाया, पालीगंज अंचल अधिकारी की वापसी से राजस्व विभाग पर उठे गंभीर सवाल

बिहार में CO ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल ! 30 जून को हटाया, 6 अगस्त को फिर उसी कुर्सी पर बैठाया, पालीगंज अंचल अधिकारी की वापसी से राजस्व विभाग पर उठे गंभीर सवाल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 20 राजस्व सेवा अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है। सबसे चर्चित फैसला पालीगंज के अंचल अधिकारी महेश कुमार की एक महीने के भीतर उसी अंचल में दोबारा वापसी का रहा। विभाग ने 30 जून के तबादला आदेश को बदलते हुए नई अधिसूचना

अंचल अधिकारी ट्रांसफर,Bihar News, Bihar Transfer News, Revenue and Land Reforms Department, CO Transfer Bihar, Circle Officer Transfer, Mahesh Kumar CO, Paliganj CO, Bihar Revenue Officers Transfer, B
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के 20 अफसरों का ट्रांसफऱ-पोस्टिंग किया है. इस संबंध में विभाग की तरफ से 6 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है. सबसे खास बात यह कि, जिस अंचल अधिकारी का 30 जून 2026 को स्थानांतरित कर दिया गया था,उन्हें फिर से पुरानी जगह पर पोस्टिंग दे दी गई है. 


पल्लवी कुमारी गुप्ता को लखीसराय के चानन अंचल का अंचल अधिकारी बनाया गया है. जबकि मृत्युंजय कुमार को सूर्यगढ़ा का अंचल अधिकारी बनाया गया है. रोहन रंजन सिंह को पिपरिया का अंचल अधिकारी,पृथा अखौरी को नालंदा के वेन अंचल का अंचल अधिकारी बनाया गया है. 


सीओ के स्थानांतरण में दाग का कोई मतलब नहीं....

पवन कुमार साह को बख्तियारपुर का अंचल अधिकारी, रवि रंजन को इशुआपुर का अंचल अधिकारी बनाया गया है. वहीं इसुआपुर के अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव, जिन्हें 2 जुलाई को ही दाउदनगर से स्थानांतरित कर इशुआपुर सीओ के पद पर पोस्टिंग की गई, अब स्थानांतरित कर मधुबनी के बिस्फी अंचल का अंचल अधिकारी बनाया गया है. इन पर कई तरह के आरोप भी लगे, लेकिन कार्रवाई की बजाय फिर से दूसरे अंचल का अंचल अधिकारी बना दिया गया है. रजनी कुमारी को अंचल अधिकारी मटिहानी के पद पर पोस्टिंग दी गई है.

सीओ महेश कुमार का पालीगंज प्रेम 

खास बात यह कि 30 जून को पालीगंज के अंचल अधिकारी महेश कुमार को स्थानांतरित कर शिवहर को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया. वहीं पालीगंज में सौरव कुमार सीओ के पद पर पोस्टिंग की गई. एक महीने बाद ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पालीगंज के वर्तमान सीओ सौरव कुमार को हटाकर फिर से महेश कुमार को पालीगंज अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित कर दिया. जबकि सौरव कुमार को महेश कुमार की जगह यानि शिवहर जिले का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बना दिया गया.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता