ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमद

Atiq Ahmed son: झांसी में सड़क हादसे में पूर्व माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था।

Atiq Ahmed son
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Atiq Ahmed son: उत्तर प्रदेश के पूर्व माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां प्रयागराज से झांसी जा रही उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार, आबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद, जो झांसी जिला कारागार में बंद है, से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था। रास्ते में सुबह के समय उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।



गौरतलब है कि अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जिला कारागार स्थानांतरित किया गया था। जून 2025 में नैनी जेल में अली अहमद की बैरक की तलाशी के दौरान 1100 रुपये नकद बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने एक डिप्टी जेलर और हेड वार्डन को निलंबित कर दिया था।



अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन के पांच बेटे थे। समय के साथ परिवार पर लगातार कानूनी कार्रवाई और आपराधिक घटनाओं का असर पड़ा। अब परिवार की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। दो बेटों की मौत हो चुकी है, दो बेटे जेल में हैं, जबकि शाइस्ता परवीन और परिवार की कुछ अन्य महिला सदस्य अब भी फरार हैं। 



परिवार का केवल एक बेटा ही फिलहाल घर-परिवार के साथ बताया जाता है। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता