ब्रेकिंग
दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

बिहार में दर्दनाक हादसा: कांवड़ियों से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, कई श्रद्धालु घायल; ड्राइवर की मौत

Bihar News: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में सुल्तानगंज जा रहे कांवड़ियों से भरे खराब सीएनजी टेंपू को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपू चालक की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सावन में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने बरौनी से सुल्तानगंज जा रहे कांवड़ियों की यात्रा गुरुवार को बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में बदल गई। बखड्डा ढाला और सनहा ढाला के बीच खराब हुए कांवड़ियों से भरे सीएनजी टेंपू को सड़क किनारे धक्का लगा रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में टेंपू चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार, बरौनी से कांवड़ियों को लेकर एक सीएनजी टेंपू सुल्तानगंज जा रहा था। रास्ते में बखड्डा ढाला और सनहा ढाला के बीच वाहन अचानक खराब हो गया। इसके बाद चालक और टेंपू में सवार श्रद्धालु वाहन को सड़क किनारे करने के लिए धक्का लगा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने टेंपू और धक्का लगा रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और श्रद्धालुओं की चीख-पुकार गूंज उठी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहेबपुर कमाल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया गया।



इलाज के दौरान टेंपू चालक बिहट निवासी कारी की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों में वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी अनीश साहनी (40), पिता राम पुकार साहनी, राम रतन राय (48), पिता महावीर राय, तथा बरौनी निवासी विकास कुमार, पिता स्वर्गीय विनोद दास शामिल हैं। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपू और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता