ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायल

Bihar Road Accident: भोजपुर के कोईलवर में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक समेत तीन प्री-प्राइमरी के मासूम बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को एक स्कूल वैन और बालू लदे ट्रक की टक्कर में तीन प्री-प्राइमरी के मासूम बच्चे एवं वाहन चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोईलवर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।



जानकारी के अनुसार, संस्कार पब्लिक स्कूल की वैन प्रतिदिन की तरह सकड्डी से बच्चों को लेकर भदवर गांव की ओर अन्य विद्यार्थियों को लेने जा रही थी। इसी दौरान कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज के पास चांदी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।



घायलों में सकड्डी निवासी मन्नू राय का पांच वर्षीय पुत्र गोलू कुमार (नर्सरी), राजू शर्मा का पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार (नर्सरी), छह वर्षीय खुशी कुमारी (एलकेजी) तथा धनडीहां निवासी सुरेश पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र एवं स्कूल वाहन चालक सुनील कुमार पांडेय शामिल हैं।



सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी कोईलवर भेजा। बाद में कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता