ब्रेकिंग
CM का बड़ा ऐलान: बंगाल में मात्र 5 रुपये में मछली-भात, 400 काउंटरों पर खिलाएगी शुभेंदु सरकारBihar News: बिहार के सरकारी अफसरों की विदेश यात्रा पर लगी रोक, मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र, वजह क्या है....NEET छात्रा मामले में फूटा गुस्सा, कारगिल चौक पर CBI की अर्थी निकालकर परिजनों ने मांगा इंसाफBihar Rail Project: बिहार के इस रेल खंड पर तीसरी लाइन बिछाने की स्वीकृति, 961.71 करोड़ की लागत से होगा निर्माण हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, ‘स्कैम 1992’ से मिली थी खास पहचान CM का बड़ा ऐलान: बंगाल में मात्र 5 रुपये में मछली-भात, 400 काउंटरों पर खिलाएगी शुभेंदु सरकारBihar News: बिहार के सरकारी अफसरों की विदेश यात्रा पर लगी रोक, मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र, वजह क्या है....NEET छात्रा मामले में फूटा गुस्सा, कारगिल चौक पर CBI की अर्थी निकालकर परिजनों ने मांगा इंसाफBihar Rail Project: बिहार के इस रेल खंड पर तीसरी लाइन बिछाने की स्वीकृति, 961.71 करोड़ की लागत से होगा निर्माण हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, ‘स्कैम 1992’ से मिली थी खास पहचान

सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ें, पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिया आदेश, कहा..सड़क परियोजनाओं में लाएं तेजी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़क से जोड़ने का निर्देश दिया। सड़क, एक्सप्रेस-वे और पुल परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया।

बिहार न्यूज
पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा राज्य सरकार के स्टेट हाई-वे की प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।  बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों की त्वरित आवाजाही के लिये राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार किया गया है। 


राज्य के सुदूर इलाकों से 5 घंटा में पटना पहुँचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। राज्य में जो भी एक्स्प्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाई-वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है उसे तीव्र गति एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यायलों को फोर-लेन से कनेक्ट करें। 


राज्य के पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक कॉरिडोर, विशेष कृषि उत्पादन क्षेत्र एवं राज्य के महत्वपूर्ण बाजारों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करें। इससे राज्य की आर्थिक प्रगति तीव्र होगी और रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रीज मेंटेनेंस पॉलिसी को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। पुलों की गुणवत्ता एवं मजबूती की जांच निरंतर कराते रहें। विशेषज्ञों की जो रिपोर्ट आयी है उसके आधार पर विक्रमशीला पुल का स्थायी पुनर्स्थापन कार्य करायें। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का कार्य जुलाई के पहले सप्ताह में पूर्ण करें।


बैठक में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक एवं एन०एच०ए०आई० के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

टैग्स