ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

NITISH KUMAR : करोड़ों की सौगात देने पटना से बक्सर रवाना हुए CM नीतीश कुमार, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

NITISH KUMAR : , बिहार के सीएम नीतीश कुमार 6 यानी आज सितंबर को बक्सर जिले के राजपुर आएंगे। इस दौरान वे प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR :
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में नीतीश कुमार अपने विकास कार्यों को और तेज रफ़्तार देने में लगे हुए हैं ताकि कोई भी काम आदर्श अचार सहिंता कि वजह से पेंडिंग में न जाए तो आइए जानते हैं कि अब आज सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम क्या है और वह क्या करने वाले हैं। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 6 यानी आज सितंबर को बक्सर जिले के राजपुर आएंगे। इस दौरान वे प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। जिसके मुताबिक पूर्वाह्न 10 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा सीएम राजपुर प्रखंड के सैंथू पोखरा,देवढ़िया के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वहां से पूर्वाह्न 10.05 बजे प्रस्थान कर राजपुर प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचेंगे। 


पूर्वाह्न 10.10 बजे से 10.35 बजे तक जन प्रतिनिधियों द्वारा अभिवादन एवं परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी तरह 10.40 बजे से 11.15 बजे तक नायरा पेट्रोल पंप परिसर के पीछे खाली मैदान में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात 11.20 बजे सैंथू पोखरा के पास बने हेलीपैड पर पहुंचकर 11.25 बजे भोजपुर जिला के लिए आकाश मार्ग से प्रस्थान करेंगे। 


बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज बक्सर को कई नई योजना देंगे जिनमें पुल का निर्माण सड़क का निर्माण के साथ-साथ कई करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। नीतीश कुमार बक्सर में ही जीविका दीदी से मिलेंगे लागू को के बीच चेक का वितरण करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास  कार्यक्रम में भाग लेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाभुकों के बीच चेक का वितरण करेंगे और लोगों से और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। 


आपको बताते चलें किनीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए योजनाओं को लेकर सभी जिलों में लगातार विधानसभा चुनाव से पहले शिलान्यास कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और कई बड़ी योजना का उद्घाटन भी कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें