ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लानमुजफ्फरपुर में बदलने वाली है ट्रैफिक की तस्वीर! 5000 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, जानिए क्या होगा बड़ा बदलावबिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लानमुजफ्फरपुर में बदलने वाली है ट्रैफिक की तस्वीर! 5000 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, जानिए क्या होगा बड़ा बदलावबिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियम

बिहार चुनाव के लिए BJP की आखिरी सूची : 3 और विधायकों का टिकट कटा, दिवंगत मंत्री विनोद सिंह की पत्नी को टिकट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी. तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए जारी 35 प्रत्याशियों की सूची में बीजेपी ने

बिहार चुनाव के लिए BJP की आखिरी सूची : 3 और विधायकों का टिकट कटा, दिवंगत मंत्री विनोद सिंह की पत्नी को टिकट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी. तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए जारी 35 प्रत्याशियों की सूची में बीजेपी ने तीन सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया है. वहीं दो दिन पहले मंत्री विनोद कुमार सिंह की पत्नी निशा सिंह को टिकट दे दिया गया है.


तीन विधायक बेटिकट
बीजेपी की आखिरी सूची में तीन सीटिंग विधायक बेटिकट कर दिये गये हैं. बगहा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक राघव शरण पांडेय का टिकट काट दिया गया है. वहां से श्रीराम सिंह को टिकट दिया गया है. वहीं, रक्सौल के विधायक अजय कुमार सिंह को भी बेटिकट कर दिया गया है. उनकी जगह प्रमोद सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा सीतामढ़ी के बथनाहा से विधायक दिनकर राम को भी इस दफे उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. उनकी जगह अनिल राम को टिकट दिया गया है.


दिवंगत मंत्री की पत्नी को टिकट
प्राणपुर से बीजेपी विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह की तीन दिन पहले मौत हो गयी थी. बीजेपी ने उस सीट से उनकी विधवा निशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने पहले ही संकेत दे दिये थे कि स्व. विनोद सिंह की जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया जायेगा. 



पुराने चेहरे पर भरोसा
बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची में ढेर सारे ऐसे पुराने चेहरों पर दांव लगाया है जो पिछले चुनाव में हार गये थे. मधुबनी के बेनीपट्टी से पिछला चुनाव हारे मंत्री विनोद नारायण झा को फिर से टिकट मिला है. वहीं, खजौली से 2015 में हारने वाले अरूण शंकर प्रसाद पर दुबारा भरोसा जताया गया है. बीजेपी ने बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर, औराई से रामसूरत राय, सहरसा से आलोक रंजन झा, ढ़ाका से पवन जायसवाल, रीगा से मोतीलाल प्रसाद जैसे कई उम्मीदवारों को भी इस बार भी टिकट दिया है जो पहले चुनाव हार चुके हैं.  

टैग्स